
बीज वितरण में हुई धांधली की नोडल पदाधिकारी ने जांच किया शुरू
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- May 28, 2021
- 410 views
चांद ( कैमूर )।। प्रखण्ड में कृषि विभाग के द्वारा रबी बीज वितरण में धांधली की जांच नोडल पदाधिकारी ने शुरू कर दिया है। नोडल पदाधिकारी ने जांच के प्रथम दिन गोंई पंचायत कृषि कार्यालय में जाकर भौतिक सत्यापन किया। बीज वितरण में धांधली की शिकायत अशोक कुमार सिंह अध्यक्ष किसान सलाहकार समिति चांद ने लिखित तौर पर जिलाधिकारी को दिया था। जिलाधिकारी ने शिकायत पर बीज वितरण का जांच करने के लिए नोडल पदाधिकारी बरूजंय कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। दोपहर जांच करने पंहुचे बरूजंय कुमार ने अशोक कुमार सिंह अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों को बुलाया।किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के सामने जांच किया। जांच करने के बाद जानकारी देते हुए नोडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रारभिक तौर पर बीज वितरण की जांच किया गया है। उन्होंने ने कहा कि कृषि पंचायत कार्यालय में खर्च की गई राशि का भी जांच किया जाना है। नोडल पदाधिकारी ने कहा जांच की प्रक्रिया आगे भी चलेगी। नोडल पदाधिकारी ने प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी से सभी प्रकार बीज वितरण की सूची एवं खर्च की गई राशि का बाउचर की कापी सुपुर्द करने का आदेश दिया। नोडल पदाधिकारी ने कहा कि जांच के बाद सभी दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। जांच प्रक्रिया में शामिल एवं शिकायत करने वाले अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह दावा किया की बीज वितरण में धांधली की गई है। उन्होंने ने कहा कि जांच में किसी प्रकार के गड़बड़ी करने पर मुख्यमंत्री से शिकायत किया जायेगा।
रिपोर्टर