
गेंहू खरीद के नाम पर पैक्स ने किया किसानों के साथ धोखा
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- May 27, 2021
- 471 views
किसानों के बजाय गेंहू की खरीद व्यापारियों से किया पैक्स
देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा था पैक्स अध्यक्ष किसानों के साथ छल कर रहे थे
गेहूं खरीद की जांच कराने की मांग जिलाधिकारी से किया संघर्ष समिति
चांद ( कैमूर )।। पैक्स के द्वारा गेंहू खरीद किसानों के साथ बड़ा धोखा माना जा रहा है देश जहाँ कोरोना महामारी का जंग लड़ रहा था वहीं पैक्स अध्यक्षों के द्वारा किसानों के साथ छल किया जा रहा था। कोरोना काल एवं लाक डाउन में किसानों के पेट में लात मारने की कृत्य अध्यक्षों के द्वारा किया जाना हैरान करने वाला है।किसानों के बजाय व्यापारियों से गेंहू खरीद कर गोदाम में भरने का गंभीर आरोप किसान पैक्स अध्यक्ष पर लगा रहे हैं। पैक्स अध्यक्षों के द्वारा किसानों के साथ छल करने पर किसान मजदूर संघर्ष समिति ने खरीद प्रक्रिया की जांच करने की मांग की है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में समिति ने पैक्स पर गेंहू खरीद में धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया है। किसान मजदूर संघर्ष समिति कैमूर लिखे पत्र में पैक्स अध्यक्षों पर किसानों को समर्थन मूल्य से कम राशि 1650 रूपये प्रति किवंटल देने एवं शेष गेंहू व्यापारियों से खरीद कर गोदाम भरने का आरोप लगाया है। समिति की मांग पर कारवाई करते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर पैक्स के द्वारा गेंहू की खरीद शुरू की गई । सहकारिता अधिकारियों के मिलीभगत से पैक्स अध्यक्षों ने गेंहू खरीद की प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। कोरोना महामारी एवं लाक डाउन से देश एवं देशवासी गंभीर संकट से गुजर रहे थे। वहीं पैक्स अध्यक्षों के द्वारा किसानों के साथ छल करने का मामला हैरान करने वाला है। कोरोना महामारी एवं लाक डाउन में सरकार के द्वारा किसानों एवं मजदूरों की मदद करने के लिए कई रियायत दी जा रही है। पैक्स अध्यक्षों के द्वारा किसानों एवं मजदूरों के साथ किये जाने वाले लूट अमानवीय है। प्रखण्ड के 12 पैक्स के द्वारा कुल 78 किसानों से 673 एमटी गेंहू की खरीद की गई है। भरारी कला चांद चौरी दूलही पाढी शिव रामपुर सौखरा पैक्स में क्रमशः 54 एमटी गेंहू लोहदन 106 सिरहिरा 108 गोंई 81 एमटी गेंहू की खरीद किया गया है। इस संबंध में प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी सुबोधकांत मंराडी ने कहा कि किसानों के शिकायत पर पैक्स खरीद की पुरी प्रक्रिया जांच कराई जायेगी।
रिपोर्टर