
लॉकडाउन: पुलिस की सख्ती का असर, पसरा रहा सन्नाटा
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- May 08, 2021
- 335 views
:- लोगों का सहयोग से ही टूटेगा कोरोना का चयन
:- अधिकारियों ने लोगों से घरों में रहने की, की अपील
जगदीशपुर से अख्तर अंसारी नासिर की रिपोर्ट
जगदीशपुर ।। कोरोना को लेकर जहां राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन व लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत, जगदीशपुर में कई ऐसे लोग भी हैं जो ना सिर्फ खुद अपने परिवार बल्कि दूसरे लोगों की भी जान खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों को अबतक सिर्फ चेतावनी ही दी जा रही थी लेकिन अब पुलिस वैसे लोगों से सख्ती से पेस आनी शुरू कर दी है। गुरुवार को कई लोग लॉकडाउन के बाद भी सड़क पर निकल रहे थे। लेकिन शुक्रवार को पुलिस की सख्ती का असर नगर में दिखने लगा। नगर की विभिन्न सड़कें वीरान रही, सदर बाजार, ब्लॉक मोड़ व नया टोला मोड़ पर सन्नाटा पसरा रहा।
स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह व थाना अध्यक्ष जगनिवास सिंह नगर में गश्त लगाते देखे गए। प्रशासनिक अफसरों का काफिला लॉक डाउन का शुक्रवार का जायजा लेते रहा। अधिकारियों ने कहा कि जब तक लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा कोरोना का चैन तोड़ना मुश्किल हो जाएगा। लोगों से अपील की गई घरों में ही रहे। इधर, 2:30 में नया टोला मोड़ के पास सड़क का नजारा सुनी पड़ी रही। आम दिनों में काफी चहल-पहल रहा करती थी लेकिन लॉकडाउन में उदासी छाई हुई है।
रिपोर्टर