
बंगाल हिंसा पर भाजपा मंडल तलेन के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- May 05, 2021
- 393 views
तलेन ।। बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद बंगाल के अलग-अलग इलाकों में हो रही हिंसा के विरोध में भाजपा मंडल तलेन द्वारा एसबीएस कॉलेज के सामने धरना दिया गया। धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा गया। धरने में शामिल भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बंगाल में जारी हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमलो व हत्या की तीखी निंदा की। इस धरने में, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश मोहन यादव, भारत सिंह यादव, नारायण सिंह यादव, सुनील सहगल, श्याम वात्रे, आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
रिपोर्टर