
मास्क नहीं लगाने वालों से वसूल किया गया जुर्माना दिया गया मास्क
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- May 04, 2021
- 329 views
चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट
चांद (कैमूर) ।। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार के द्वारा उठाये गए कदमों को लागू कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है। मास्क बिना पहने घूमने वाले एवं यात्री वाहनों में 50 प्रतिशत से अधिक सवारी लोड करने वालों से भी जुर्माना वसुल किया गया। चांद बाजार चौमुहानी पर बीडीओ एवं थाना प्रभारी ने सख्त चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में बिना मास्क पहने घूमने वालों से जुर्माना वसुल किया गया। सभी लोगों को सख्त हिदायत भी दी गई।एवं 50% से अधिक सवारी ढोने वाले यात्री वाहनों से भी जुर्माना वसुल किया गया। जानकारी देते हुए बीडीओ रवि रंजन ने कहा कि कुल 25 लोगों से मास्क नहीं पहनकर घुमने वाले से 1250 रूपये जुर्माना वसुल किया गया। उन्हें मास्क भी दिया गया। ओवर लोड कर सवारी ढोने वाले यात्री वाहनों से जुर्माना वसुल किया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा संपूर्ण लाक डाउन के नियमों को लागू करने के लिए सख्ती की जायेगी। थाना प्रभारी ने कहा लाक डाउन नियमों को लागू तोड़ने वालों पर आपदा नियमों के तहत सख्त कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्टर