जाने अनजाने में किसान गेंहू का डण्ठल जलाकर वातावरण से आक्सीजन लेबल कर रहे हैं कम - डा रमेश कुमार

चांद से सवांददाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

चांद (कैमूर)।। प्रशासन एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा समझाने एवं हिदायत देने के वावजूद किसान गेंहू का डण्ठल जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गेंहू का डण्ठल जलाने से वातावरण में आक्सीजन का लेबल कम हो रहा है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रमेश कुमार ने बताया कि गेंहू का डण्ठल जलाने से वातावरण में आक्सीजन का लेबल नीचे आ सकता है उन्होंने ने कहा गेंहू के डण्ठल जलाने से वातावरण में धुंआ फैल जाता है जिससे सांस लेने में समस्या होती है। डा रमेश कुमार ने कहा कोविद रोगी के लिए वातावरण में धुंआ फैलना घातक है। उन्होंने ने किसानों से अपील किया  गेंहू का डण्ठल नहीं जलाये ं।उन्होंने ने किसानों से अपील करते हुए कहा कोरोना संक्रमण में आक्सीजन बहुत बड़ा फैक्टर है कोविद रोगी को वातावरण से आक्सीजन लेने कठिनाई होगी। कृषि विभाग के द्वारा गेंहू का डण्ठल जलाने पर रोक लगाई गई है। गेंहू डण्ठल जलाने वाले किसानों को सभी सरकारी अनुदान से बंचित कर दिया जाता है इसके बावजूद किसान डण्ठल जलाने पर आमादा है ं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राजनारायण झा  ने  किसानों को चेतावनी दी की गेंहू का डण्ठल जलाने पर एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने किसानों से अपील की गेंहू डण्ठल खेतों में नहीं जलाये। इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र अधौरा के कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह ने कहा कि खेतों में गेंहू का डण्ठल जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति नष्ट हो ती है। कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि गर्मी के मौसम में डण्ठल जलाने से तापमान बढ़ जाता है। एवं खेतों के मित्र किट मर जाते हैं। किसान शुभम शेखर सिंह शैलेश कुमार सिंह गाँव चांद ने बताया कि किसान खेत में डण्ठल नहीं जलाते हैं। किसानों ने कहा कुछ सिरफिरे किस्म के लोग है जो गेंहू के डण्ठल में आग लगा देते हैं जिससे सबका खेत में गेंहू का डण्ठल जल जाता है। किसानों ने कहा कि वैसे किसानों पर सख्त कार्यवाही पुलिस करे। गेंहू की कटाई के बाद किसान गेंहू का डण्ठल खेतों में फूंक देते हैं। कृषि विभाग के पहल के बाद अधिकतर किसान गेंहू का डण्ठल जलाने बंद कर दिए है। वैसे कम किसान गेंहू का डण्ठल जलाने में जूटे है ं। वैसे किसानों पर पुलिस का डण्डे चलने के बाद ही मानेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट