
चांद में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Apr 14, 2021
- 230 views
चांद (कैमूर)।।संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की 130 जयंती प्रखण्ड के विभिन्न स्थानों गांवों में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक दलों के नेता पंचायत प्रतिनिधि आदि लोगों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मुख्य कार्यक्रम प्रखण्ड मुख्यालय में स्थापित अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए वक्ताओं ने समाज कल्याण के लिए किये गए ऐतिहासिक काम को याद किया। इसके अलावा कई गांवों कस्बों में भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये गए। कोरोना काल को देखते हुए सादगी के साथ अंबेडकर जयंती मनाई गई।
रिपोर्टर