
अटरियां में धुम-धाम से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Apr 05, 2021
- 478 views
दुर्गावती से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
दुर्गावती ( कैमूर )।। जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटरियां गांव में भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस सोमवार को मंडल के बूथ संख्या 41पर पार्टी का झंडा फहरा कर मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। वही संचालन के रूप में मंडल महामंत्री विपिन कुमार केवट रहे। पार्टी स्थापना के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने इस सभा में उपस्थित होकर अपने मुखार बिंदु से कार्यक्रम को संबोधित किया।पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं पर अपनी बातें रखीं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इस देश के मुखिया श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों के लिए जो काम किया है वह किसी ने आज तक नहीं किया। अच्छे विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की आवाज इस देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बुलंद होती जा रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला मंत्री देवमुरत पांडेय पूर्व प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम लाल श्रीवास्तव हरिद्वार राम भानु प्रताप शर्मा गुड्डू राम एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद रहे।
रिपोर्टर