डकैती की योजना को नाकाम करने मे पुलिस को मिली बड़ी सफलता ग्राम पटेल के यहां घटना करने का था प्लान

बोड़ा,  राजगढ़  ।।  जिला पुलिस कप्तान द्वारा जिले मे गुण्डे बदमाशो व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान एसडीओपी नरसिंहगढ़ श्री भारतेंदु शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बोड़ा एवं उनकी टीम ने सजकता एवं तत्परता से एक बड़ी घटना को टालने मे सफलता प्राप्त की है, यहां यह उल्लेखनीय है कि संदिग्धों ने गांव पटेल के यहां डकैती की योजना बनाई थी परंतु पुलिस टीम ने  हथियारों से लैस 06 बदमाशो को गिरफ्त में ले ही लिया।                                    

मामला इस प्रकार है कि दिनांक 31.03.21 की दरमियानी रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नव निर्माण नर्मदा माता मंदिर जीरो पॉइंट ग्राम उमरी के पास 5 ,6 बदमाश कट्टा   तलवार लठ फरसी लिए उमरी के ग्राम पटेल के यहां डकैती डालने की योजना बना रहे हैं।   

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए फोर्स एकत्रित कर तीन टीमें बनाई गई तीनों टीमों को अलग-अलग दिशा में भेज कर बदमाशों की घेराबंदी करने की समझाइश देकर नवनिर्माण मंदिर  के पास पहुंचे तथा आपस में  लगातार संपर्क किया जाता रहा।  जीरो प्वाइंट पर निर्माणाधीन सुनसान नर्मदा माता मंदिर मे कुछ बदमाश हथियारों से लैस होकर छिपकर बैठे दिखाई दिए जो कोई बडी बारदात लूट, डकैती जैसी घटना को अंजाम दे सकते है। सूचना पर निरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे के निर्देशन मे त्वरित कार्यवाही करते हुये बोड़ा पुलिस ने सभी बदमाशो को गिरफ्त में ले लिया है, आरोपी भगवान सिंह मोगिया उम्र 29 साल निवासी   हुलखेड़ी, आशु सिंह मोगिया उम्र 23 साल निवासी देवली थाना तराना उज्जैन हाल हुलखेड़ी, रामबाबू सिंह मोगिया उम्र 21 साल निवासी हुल खेड़ी, दिलीप उर्फ जगदीश उर्फ टुंडा सिंह मोगिया उम्र 38 साल निवासी हुलखेड़ी, रघुवीर सिंह मुखिया, उम्र 19 साल हुलखेड़ी एवं रामस्वरूप सिंह मुखिया, उम्र 19 साल निवासी हुलखेड़ी को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी भगवान सिंह के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा  व दो जिंदा कारतूस, आशु व रामबाबू से दो लोहे की तलवार,  दिलीप उर्फ जगदीश से फरसी,  रघुवीर व रामस्वरूप से दो बास के लठ सहित आरोपियों के कब्जे से करीब चार हथियार एवं पानी की मोटरें भी जप्त किये जाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना बोड़ा में अपराध क्रमांक 69/21 धारा 399, 402 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट भादवि के तहत कार्यवाही की गई है।                                                               

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे सउनि रामचरण नारोलिया, सउनि इरफान अहमद, प्रआर 698 लाखन, प्रआर 37 राम सिंह, प्रआर 211 रामखेलावन जाट, प्रआर 66 कन्हैया लाल, आरक्षक 09  जीशान, आर 799 श्यामलाल, आर, 770 देवेंद्र, आरक्षक धर्मवीर एवं आरक्षक अरविंद का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट