
वीआईपी पार्टी ने प्रखण्ड यूनिट का किया गठन
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Mar 20, 2021
- 429 views
चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट
चांद (कैमूर)।। शनिवार को वीआईपी पार्टी अपने प्रखण्ड यूनिट का गठन किया। वीआईपी पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार सिंह चंद्रवंशी उपाध्यक्ष विमल ठाकुर कोक्षाध्क्ष प्रेम चंद्र बिंद एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद के लिए पूजा कुमारी को मनोनीत किया गया। मनोनीत करते हुए जिलाध्यक्ष वीआईपी पार्टी के शिवदास बिंद ने कहा कि प्रखण्ड यूनिट के सभी सदस्यों को मनोनीत कर लिया गया है। उन्होंने ने कहा प्रखण्ड यूनिट को निर्देश दिया गया की पंचायत एवं बूथ लेबल पर कार्यकर्ताओं को फौज खडा़ करें।नियुक्ती पत्र देते हुए जिलाध्यक्ष शिवदास बिंद ने सभी प्रखण्ड पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा वीआईपी पार्टी बिहार की भविष्य है। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष विजवंता बिंद जिला उपाध्यक्ष सिकंदर प्रजापति भभुआ विधान प्रभारी देवपुजन शर्मा सुचीत कुमार बिंद मनोज कुमार बिंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर