पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपी को भेजा जेल

पुलिस को कुख्यात सिक्का बदलने की ठग को गिरफ्तार करने में मिली सफलता। 


चांद (कैमूर)।। कई मुकदमे में फरार चल रहे लोगों को पुलिस ने रात्रि छापेमारी कर पांच आरोपिओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार रात्रि छापेमारी में पुलिस को सिक्का बदलने के कुख्यात ठग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को पुलिस कई टीम बनाकर एक साथ विभिन्न गांवों में छापा मारकर पांच फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा वारंटी संजय यादव ग्राम सौखरा को नीरा बिंद ग्राम दिवाने धर्मेन्द्र सेठ गाँव वयरी को चांद बाजार से दिनेश यादव ग्राम नौडीहा एवं तासिब धोबी ग्राम खरौली मारपीट ठग बाजी के आरोपी को रात्रि में छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को कुख्यात सिक्का बदलने वाला ठगबाज को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। तासिब धोबी पर कई गंभीर आरोप लगा हुआ था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लंबे समय से हाथ पैर मार रही थी। तासिब धोबी की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट