किसानों को गेंहू का समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए संघर्ष समिति ने कसी कमर

गांवों में किसानों की बैठक के लिए संघर्ष समिति ने शुरू किया अभियान

चांद से सवांददाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

 चांद (कैमूर)।।  खददारी में धोखा खाने वाले किसानों को अभी से संगठित करने का प्रयास किसन मजदूर संघर्ष समिति ने शुरू कर दिया गया है। समिति ने गांवों में जाकर किसानों के साथ बैठक कर गेहूं की खरीदी के लिए तैयारी शुरू कर दिया है। जानकारी देते हुए  किसान मजदूर संघर्ष समिति के संयोजक अर्जुन सिंह कुशवाहा ने कहा कि धान खरीददारी में पैक्सों ने किसानों के साथ बड़ी धोखा किया है। उन्होंने ने कहा कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य 1600 से 1650 रूपये से अधिक नहीं मिला। कुशवाहा ने कहा कि बहुत कम किसानों का धान खरीददारी की गई है। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने कलवरा गाँव में किसानों के साथ बैठक कर गेंहू खरीद के लिए पैक्सों पर दबाव डालने के लिए चर्चा की। बैठक में किसानों ने कहा कि धान की खरीददारी पैक्स के द्वारा नहीं किया गया। बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने आश्वस्त किया की समिति किसानों की उपज गेहूं पैक्स से खरीददारी करायेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी किसानों को गेंहू का समर्थन मूल्य का लाभ दिलाया जायेगा। सिंचाई का साधन नहीं होने के बाद भी किसान अपने नीजी बोरिंग से 8 हजार हेक्टेयर भूमि में गेंहू की खेती प्रखण्ड में की जाती है। मौसम अनुकूल होने से गेंहू की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। किसानों को गेंहू की बाजार मूल्य कम होने पर समर्थन मूल्य का लाभ लेने की चिंता सताने लगी है। बैठक में किसान शंकर सिंह बनारसी यादव मोहन यादव मुखराम बिंद रामजन्म राम रामकेशी राम धर्मेन्द्र यादव आदि किसानों ने कहा कि समिति संघर्ष करे हम साथ है। गेंहू खरीद के लिए प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी सुबोधकांत मंराडी से पुछा गया तो उन्होने ने कहा कि विभाग गेंहू खरीद के लिए आवश्यक तैयारी कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट