
प्रधानमंत्री हितग्राही वार्ड सम्मेलन हुआ संपन्न
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 06, 2021
- 512 views
तलेन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री हितग्राही वार्ड सम्मेलन मंडल के नेतृत्व में नगर के 15 वाडो का सामूहिक रूप से शुक्रवार को सायं 7:00 बजे महाकाल गार्डन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष दिलवर यादव, विधानसभा प्रभारी कैलाश सोनी, ब्यावरा नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश जोशी, लक्ष्मी नारायण पचवार्य ,पीरुलाल भतकरिया मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, भारत सिंह यादव चंद्रर सिंह यादव, नारायण सिंह यादव, हरि सिंह केशवाल, कृष्ण पाल सिंह परमार , शिव शर्मा ,उपस्थित थे अतिथियों ने अपने उद्बोधन में राज्य में केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में जो कमियां नगर परिषद में भाजपा के अध्यक्ष बनने में रह गई है वह इस बार नहीं करना है आगामी नगर के चुनाव में 15 ही वार्डों सहित अध्यक्ष में भारतीय जनता पार्टी को ही चुनना है। भाजपा ही ऐसी सरकार है जो सबको लेकर चलती है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाती है। मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत मंडल के पदाधिकारी महेश भतकरिया, घनश्याम जाटव, योगेश पाटीदार, लखन यादव सतीश यादव , पार्षद रमेश यादव, श्याम वात्रे, अवध नारायण उपाध्याय, दिनेश यादव, रमेश चंद्र वर्मा, राजेश सत्यम , सुनील सहगल,पवन यादव, आजाद वंशकार, दिनेश शर्मा, प्रमोद महेश्वरी, मान सिंह यादव, , आदि ने साफा ,पुष्प माला, साफी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश पाटीदार ने किया। वह आभार मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी ने माना ।अंत में सहभोज का आयोजन हुआ।
रिपोर्टर