मिट्टी की दीवार गिरने से दो बच्चों सहित गर्भवती दलित महिला की हुई मौत

चांद से सवांददाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

चांद(कैमूर)।।  स्थानीय थाना क्षेत्र के उतर प्रदेश सीमा से सटा हुआ बिउरी गांव में शाम को बच्चे घर में खेल रहे थे माँ बच्चों को निहार रही थी। उसी समय मिट्टी का दिवाल गिरने से दो बच्चों एवं गर्भवती दलित महिला की मौत हो गई। मौके पर पंहुचे बीडीओ अंचल आधिकारी ने परिवारिक लाभ ग्रामीण आवास एवं एवं कबीर अन्त्येष्टि की राशि पीड़ित परिवार को दिया। पीड़ित परिवार के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से चार चार लाख राशि के लिए जिलाधिकारी को सिफारिश किया गया। शाम 6 बजे घर में बच्चे खेल रहे थे माँ बच्चों को निहार रही थी उसी समय काल बनकर मिट्टी की दिवाल शरीर पर गिर पडी दोनों बच्चे सत्यम कुमार तीन वर्ष एवं शिवानी कुमारी दो बर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई। बच्चों की माँ चंचल देवी उम्र 27 वर्ष  गर्भवती थी।पति रामावतार राम को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाते समय मौत हो गई। पुलिस ने बाद में दोनों बच्चों को अस्पताल लाई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट