भागवत कथा में सुनाई गिरिराज धरन की कथा, गोवर्धन पर्वत बनाकर लगाया छप्पन भोग

मंडावर ।। राजगढ़ जिले के ग्राम मंडावर के श्री ताका जी महाराज मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीमदभागवत कथा में मंगलवार को कथा प्रवक्ता संत श्री सुरेश जी शर्मा ने बताया कि गौ माता की सेवा करने में ही मानव जाति का कल्याण है। गौ माता के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवता विराजमान है। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण भगवान को भी गायों से प्रेम था। वे बचपन से ही गायों को चराने जाते थे। भागवत ही एक ऐसा पंचम वेद है, जिसमें सभी वेदों, महापुराणों का सार छिपा है। जो भी व्यक्ति इसको ध्यान से सुनता है, मनन करता है, उसको काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह से छुटकारा मिलता है। इंद्र को भी अहंकार हो गया था। बृज के ऊपर बारिश की, तब भगवान कृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन को धारण करके सात दिन तक बारिश से बृज की रक्षा की। कथा में गोवर्धन पर्वत, गिरिराज धरण, छप्पनभोग की कथा सुनाई गई। गिरिराज धरण गोवर्धन पर्वत, छप्पनभोग की झांकी सजाई गई।कथा प्रवक्ता श्री सुरेश शर्मा ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, वृंदावन लीला, कालियानाग, पूतना वध, आगासुर, बकासुर की कथा सुनाते हुए कहा कि जब ब्रह्माजी सभी गायों व बछड़ों को ब्रह्मलोक में ले गए तो, श्रीकृष्ण ने सभी गाय, बछड़ों का रूप धारण करके, ब्रह्माजी का भ्रम दूर किया। कथा में बताया जीव को ब्रम्ह से मिलना है तो अज्ञान का पर्दा हटाना होगा। अपने कार्य से ही जीवन में सुख दुख आता है। भगवान कृष्ण ने कहा गिरिराज पर्वत की पूजा करे जिससे सारे मनोरथ सिद्ध होंगे। कथा में भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करते रहे। बुधवार को कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई जाएगी।जिसमे गांव के श्री जगदीश प्रसाद बैरागी की सुपुत्री ज्योति का विवाह भी सम्पन्न कराया जाएगा,जिसके लिए ब्यावरा तहसील के ग्राम बाइहेड़ा से धूमधाम से बारात आएगी,वही कथा में विधिविधान के साथ सभी रश्म निभाते हुए विवाह सम्पन्न कराया जायेग,वही मंगलवार की कथा में खाती समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल मंडलोई, सरपंच रामेश्वरः चंद्रवंशी, विष्णु मण्डलोई,मांगीलाल चौधरी, सुरेश चंद्रवंशी कचनारिया, सतीश चंद्रवंशी, सुनील मण्डलोई, हरिनारायण मण्डलोई,घनश्याम चंद्रवंशी सहित महिला मंडल के साथ ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद थे,वही आगामी वर्ष 2022 में इसी परिसर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का योजन गांव महिला मंडल के सहयोग से किया जाएगा,

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट