पुलवामा के शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि, भूतपूर्व सैनिकों का किया सम्मान




तलेन


 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वधान में रविवार को  नगर के बस स्टैंड पर पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि  दी गई। इस  कार्यक्रम की अध्यक्षता, शिक्षक प्रमोद   सिंह पवार, मुख्य अतिथि हेमंत गुर्जर,  विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान,व   लक्की  रोहिल्ला  उपस्थित थे।  कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता की पूजा अर्चन कर, भारत माता आरती के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत, बादल यादव, पवन नाथ योगी, धर्मेंद्र पुष्पद द्वारा मंगल तिलक  लगाकर पुष्पमाला  से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हरि सिंह केशवाल, लक्ष्मी नारायण यादव, मान सिंह यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षक प्रमोद सिंह पवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की रक्षा करते खुशी खुशी इस देश पर प्राण न्यौछावर करने वालों की एक लंबी परंपरा रही है जिसके कारण हजारों- हजारों साल से हमारा देश यथावत है और रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान मंगल तिलक लगाकर ,पुष्पमाला श्रीफल, साफी, प्रदान कर  किया गया।  भूतपूर्व सैनिक में

 प्रभु लाल जी कारपेंटर तलेन , लखन सिंह रुहेला भरेड,  रितेश  लववंशी फूलपुर, सीताराम  विश्कर्मा  टिकोद,  देवकरण रूहेला,  बापू लाल रेठानी,  मनोज यादव तलेन, मान सिंह यादव तलेन उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी उपस्थित  लोगों द्वारा पुलवामा हमले में  शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन  राजेश सत्यम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के पश्चात हुआ। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में, नारायण सिंह यादव , कैलाश मोहन यादव, भारत सिंह यादव, चंद्रर सिंह यादव उस्ताज, अजय सहगल, गिरधारी लाल जाटव, मनोज वंशकार, संतोष यादव,  पत्रकार प्रेम यादव ,नीरज   डांगरा, महेंद्र यादव, रामकृष्ण यादव ,सतीश यादव , लखन यादव,  

पवन यादव,   लखन नाथ, राहुल यादव,मनोज लश्करी . सुनील पुष्पद ,सुयश सहगल ,पंकज सोनी,योगेश पुष्पद,अभिषेक वात्रे, यश वन्शकार आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट