साहित्य का धर्म पुस्तक विमोचन पर काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन


तलेन ।। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की राजगढ़ जिला इकाई द्वारा  साहित्य का धर्म पुस्तक का विमोचन  व काव्य गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को तलेन नगर के श्री बड़ा गणेश मंदिर पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ विचारक हरिसिंह केशवाल ने की।  कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग बौद्धिक प्रमुख प्रमोद सिंह पवांर रहे। अतिथि  कविगण भगवान सोनी पचोर, राजेंद्र खत्री ब्यावरा, दीपक चित्रांश कुरावर, बीआरसी डॉक्टर सुरेश विरमाल पचोर , नरेंद्र सक्सेना शुजालपुर, राजेश यादव राज पचोर , शिवपाल सिंह टीकरिया,  उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर, मां सरस्वती, भगवान गणेश का पूजन कर सरस्वती वंदना के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत पवन नाथ योगी ने किया। विषय प्रवेश जितेंद्र राठौर ने कराया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराडकर की पुस्तक साहित्य का धर्म का विमोचन किया गया। मुख्य वक्ता प्रमोद सिंह पवार ने साहित्य का धर्म पुस्तक पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम के  अध्यक्ष हरि सिंह केशवाल ने भी पुस्तक पर विचार व्यक्त किए। प्रथम सत्र का संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला संयोजक व राष्ट्रवादी कवि राजेश सत्यम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सम्पन्न काव्य गोष्ठी में उपस्थित कवि द्वारा काव्य पाठ किया गया।  कविगोष्ठी का संचालन राजेश यादव राज ने किया तथा अखिल भारतीय  साहित्य परिषद के नगर संयोजक बंटी राठौर द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर, शिवनारायण विश्वकर्मा, उदय सिंह चंदेल, अवध नारायण उपाध्याय, राजा यादव, प्रवीण जैन, महेश पंवार, मानसिंह यादव, मुकेश चंदेल, मनोहर विश्कर्मा, गोपाल सेन,  आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट