
सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Jan 30, 2021
- 370 views
दुर्गावती से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
दुर्गावती ( कैमूर ) ।। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिडिखिली टोल प्लाजा के पास टोल कर्मियों के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इतना ही नहीं टोल प्लाजा कर्मियों के द्वारा इस कार्यक्रम में गरीब असहाय एवं अन्य लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीपीओ मोहनिया रघुनाथ सिंह का टोल कर्मियों के द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। रघुनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष सड़क सुरक्षा कार्यक्रम चलाया जाता है। जिसके तहत विभिन्न माध्यमों से लोगों को सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया जाता है। इसके तहत टोल प्लाजा कर्मियों के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए जो कार्यक्रम किया गया वह सराहनीय है। वही टोल प्लाजा के डीजीएम मनीष कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत पहला कैंप वाराणसी टोल प्लाजा के पास लगाया गया दूसरा कार्यक्रम डिडिखिली टोल प्लाजा पर किया जा रहा है इसके बाद तीसरा कार्यक्रम सासाराम टोल प्लाजा के पास किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लाया जा सके। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ मोहनिया रघुनाथ सिंह, थाना अध्यक्ष दुर्गावती संजय कुमार, डीजीएम टोल प्लाजा मनीष कुमार, टोल प्लाजा मैनेजर अभिषेक कुमार सिंह, सहायक टोल प्लाजा मैनेजर सुजीत वर्मा सहित काफी संख्या मे टोल कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्टर