
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई राजगढ़ का पत्रकार सम्मान समारोह एवं परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 30, 2021
- 467 views
बोड़ा ।। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई राजगढ़ का सत्र 2021 की नवीन सदस्यता का अभियान 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2020 तक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर संपूर्ण जिले में प्रतिवर्ष की तरह चलाया था जिसमें जिले के सभी पत्रकार साथियों द्वारा नवीन सदस्यता फॉर्म भरकर संगठन की सदस्यता नवीनीकृत की थी जिसके सत्र 2021 के परिचय पत्र प्रेस कार्ड वितरण हेतु पत्रकार सम्मान समारोह एवं वार्षिक सदस्यता अभियान 2021 के परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम रविवार को पचोर ब्लॉक इकाई द्वारा आयोजित किया गया है। इस समारोह में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतनारायण वैष्णव प्रदेश सचिव घनश्याम शर्मा राजेश भंडारी जिला सदस्यता अभियान प्रमुख जिलाध्यक्ष मनीषराठौर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजयसाहू एवं शाहिदपठान जिला महासचिव संजयराठौर संभागीय सचिव कमल चौरसिया विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। उक्त आयोजन उत्सव वाटिका पचोर में किया जावेगा जहां पर जिले के समस्त पत्रकार साथियों को सदस्यता 2021 के परिचय पत्र वितरण एवं सभी पत्रकारों का सम्मान किया जावेगा। इस आयोजन में सभी पत्रकार साथियों का सहभोज भी रखा गया है कार्यक्रम के आयोजक अजय साहू ने मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी पत्रकार साथियों एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षों से इस आयोजन में उपस्थित होने की अपील की है।
रिपोर्टर