सी.एम. हेल्पलाईन निराकरण में शिथिलता पर कलेक्टर हुए सख्त एक को सेवा से प्रथक तथा 9 अधिकारियों को निलम्बन की कार्यवाही का नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

राजगढ़ ।। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने लम्बित पत्रों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने सर्वप्रथम सी.एम. हेल्पलाईन में आमजन की समस्याओ के निराकरण की स्थिति जानी। उन्होने निराकरण में विलम्ब होने और समस्याओं के निराकरण में संतोष जनक प्रगति न होने पर 09 अधिकारियों को निलम्बन की कार्यवाही प्रस्तावित करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वही एन.आर.एल.एम. के प्रतिनिधि को पद से प्रथक करने का नोटिस जारी करने के निर्देष अपर कलेक्टर कमल चंद्र नागर को दिए। 
कलेक्टर श्री सिंह ने जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किए उनमें उप संचालक कृषि श्री हरीष मालवीय, खाद्य अधिकारी श्री एस.के. तिवारी, ई.ई. जल संसाधन, श्री मनोरिया, सी.ई.ओ. जनपद श्री महावीर जाटव, जिला योजना अधिकारी श्री एस.के. भार्गव, ई.ई.पी.एच.ई. श्री एस.के. अहिरवार, सी.एम.एच.ओ. डॉ.एस. यदु, श्रम निरीक्षक श्री मनोज चौहान, सी.एम.ओ. श्री पवन अवस्थी, जी.एम.सी.सी.बी. श्री मुकेष बाफ्ने, के नाम शामिल है। कलेक्टर ने प्रबंधक एच.आर.एल.एम. श्री संजय सक्सेना को कार्य मे षिथिलता पर पद से प्रथक करने का नोटिस अक्षय ऊर्जा के श्री पी.के. पाण्डिल्य को अनुपस्थित रहने पर कारण बताआें सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कार्य में लापहरवाही बरदास्त नही की जाएगी। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट