श्रीराम दूध डेरी पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, एफ आई आर दर्ज

राजगढ़ ।। राजगढ़ में बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित श्रीराम दूध डेयरी पर खाद विभाग द्वारा  निरीक्षण  किया गया। जिसमें जिसमें खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाया कि दूध का घी में मिलावट के उद्देश्य से डेरी परिसर में सफेद पाउडर एवं   थ्री बर्ड कंपनी का एक्सलेंट घी  मिलावट के  उद्देश्य से रखा गया है निरीक्षण के दौरान  डेयरी से एक्सलेंट घी के 20   बाटल व  दूध को पतले से   गाढा करने वाला 50 किलो पाउडर    जप्त किया गया।   खाद्य विभाग द्वारा  दूध  घी के सैंपल  लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं श्रीराम दूध डेयरी के संचालक कमल सिंह दांगी पिता लक्ष्मण दांगी  के विरुद्ध खाद विभाग द्वारा राजगढ़ थाने में एफ आई दर्ज  करवाई गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट