बाबू के गुटखा थूकने पर कलेक्टर ने वसूला 200 रू. का जुर्माना


राजगढ़ ।। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सी.एम.ओ. स्वास्थ्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने आफिस में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण, स्वच्छता, फाइलो का रख रखाव, अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति और कार्य आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने सी.एम.एच.ओ. डॉ. एस. यदु को कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर करने हेतु पाबंद करने जरूरत के मुताबिक स्टॉफ रखकर अन्य स्टॉफ को कार्य पर अन्यत्र स्थापित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान राज्य बीमारी सहायता का कार्य देख रहे बाबू श्री यूनुस कुरैशी से फाइलां के संबंध में जानकारी ली। युनूस खान जब कम्प्यूटर में फाइलो की सूची खोज रहे थे, उतने समय में कलेक्टर को खिड़की पर पान गुटका थूकने की गंदगी दिखी। कलेक्टर ने पूछा कि आप दोनो बाबुओं में से पान कौन खाता है। जब बाबू ने बताया कि वही गुटखा खाते है। तो कलेक्टर ने नाराजगी प्रकट करते हुए सी.एम.एच.ओ. से रशीद कट्टा मगवाया और कुरैशी की 200 रू. जुर्माना की रसीद कटवाई। उन्होने कहा कि सभी का फर्ज है कि अपने आसपास स्वच्छता रखे, यह उनकी जिम्मेदारी है।

कलेक्टर ने श्रीमती विजय लक्ष्मी चौहान को दो वर्ष रिटायमेंट के बाद की पेंशन न मिलने की शिकायत को गम्भीरता से लिया। उन्होने पेंशन शाखा से फाईल मगाकर देखी। कलेक्टर ने ट्रेजरी आफीसर से बात कर पेंशन प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट