हर्षोल्लास से मनाया गया भाई दूज का त्योहार




तलेन ।। भाईबहन के प्यार का प्रतीक भाई दूज का पर्व सोमवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भाइयों के माथे टीको से सजे दिखाई दिए। दिन भर  भाइयों का अपने बहनों के यहां  पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। माथे पर टीका लगाते हुए बहनों ने अपने भाइयों की सलामती दीर्घायु की  कामना की। वहीं सुबह से ही दुकानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं और युवतियों का तांता लगा रहा। मिठाइयों से लेकर आकर्षक तोहफों की खरीदारी की गई। बहन भाई के प्रेम को दर्शाता भैया दूज का त्योहार नगर के साथ-साथ  ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाया गया।भाईबहन के अटूट प्रेम को सूत्र में पिरोते इस त्योहार को जितना उत्साह बहनों में दिखा उतने ही भाई भी उत्साहित दिखे। भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए। महिलाओं ने सुबह से ही घर के बाहर आकर्षक रंगोलियां बनाई।रंगोली को शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे शुभ अवसरों पर बनाया जाता है धनतेरस, छोटी दीपावली, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के साथ ही दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट