
नगर सहित क्षैत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 14, 2020
- 485 views
तलेन ।। क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। दिवाली को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग घर की सजावट एवं लक्ष्मी पूजन की तैयारी में जुट गए थे। बाजार में भी काफी चहल-पहल रही। घरों के बाहर आकर्षक रंगोलियां बनाई गई।
शाम होते ही समूचा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा था। बिजली की झालरों एवं दीयों सेे सजे घरों में विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन, व गौ माता का पूजन ,वाहन पूजन के बाद के आतिशबाजी के साथ दिवाली का जश्न शुरू हुआ। क्षेत्र में कहीं भी आतिशबाजी से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
रिपोर्टर