
पर्यावरण प्रेमियों की एक अनोखी पहल
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 21, 2020
- 394 views
तलेन ।। अक्सर लोग अपना जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाते है और हमने भी अपना जन्मदिन कभी ना कभी मनाया ही होगा लेकिन नगर तलेन में गुरुवार को एक नया और अनूठा उदाहरण सामने आया है एक अनूठे अंदाज में पेड़ पौधों का जन्मदिन मनाया गया। 1 वर्ष पहले उप कृषि मंडी के प्रांगण में शहीदों की स्मृति में पर्यावरण प्रेमी डॉ सच्चिदानंद महेश्वरी और उनके मित्रों और सहयोगियों द्वारा बरगद ,शीशम, गुलमोहर आदि पेड़ पौधों को लगाया गया था। जिनका 1 वर्ष पूर्ण होने पर जन्मदिन मनाया गया। पंडित पवन शर्मा के सानिध्य में विधिपूर्वक, रिटायर्ड शिक्षक जगदीश यादव, रामचंद्र पटेल पिपलिया, के द्वारा पेड़ पौधों पूजन कर जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी द्वारा कृषि उपज मंडी के कर्मचारी पुरुषोत्तम वैष्णव का माला पहना कर सम्मान किया गया । पुरुषोत्तम वैष्णव द्वारा पेड़ पौधों का संरक्षण व प्रतिदिन जल डालने का सराहनीय कार्य 1 वर्षों से किया जा रहा है। इस अवसर पर, श्याम भटर, पीयूष अग्रवाल, महेंद्र यादव, रामकृष्ण यादव, महेश भतकरिया, सतीश यादव, शेखर शर्मा, ,शुभम महेश्वरी, प्रासुक जैन, भावेश अग्रवाल, सचिन, उप कृषि उपज मंडी से अंबाराम भिलाला, मनोहर यादव, विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा, वीरेंद्र राजवत आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर