
जिला अस्पताल पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, मरीजों का लिया हाल - चाल
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Jun 28, 2020
- 343 views
अयोध्या ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। सीएम योगी अस्पतालों का निरीक्षण किया। मरीजों से हालचाल पूछा। इसके बाद सीएम योगी ने सर्किट हाउस में जनपद के पांचों विधायकों, सांसद व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर की। अयोध्या के विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद राम जन्मभूमि स्थल का दौरा करेंगे और मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्य का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अयोध्या के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का भी मुआयना करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोंडा से अयोध्या पहुंचे। यहां पर हवाई पट्टी पर उनके हेलीकॉप्टर के लैंड होने के बाद भाजपा के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। हेलीपैड से मुख्यमंत्री श्री योगी सड़क मार्ग से सबसे पहले जिला चिकित्सालय पहुंचे। बारिश के बीच मुख्यमंत्री श्री योगी ने जिला अस्पताल के विभिन्न वर्गों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ सुविधा देने के लिए दिशा निर्देश दिया। जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए।सर्किट हाउस में उन्होंने अयोध्या जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भाजपा सांसद और जनपद के पांचों विधायक भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर