पानी के लिए बह गया खून

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करौदी केसरपुर गांव में मंगलवार को दोपहर पानी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के साथ  धारदार हथियार का प्रयोग किया गया। दोनों तरफ लाठी डंडे ईट पत्थर चले। जिसमें दोनों ओर से 10 लोग घायल हुए है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मेडिकल मुआयना कराया और कार्रवाई में जुटी हैं। 

करौदी केसरपुर गांव में अरविन्द कुमार धान की नर्सरी में पानी की भराई कर रहे थे। जिसमें एक पक्ष अपने खेत में पानी ले जाने की जिद पर अङा था,  जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी। दोनों पक्ष पुराने विवाद को लेकर भी सामने आ गए। देखते देखते हाथापाई होने लगी। दोनों पक्षों ने धारदार हथियार के साथ साथ लाठी डंडा व च्ईट व पत्थर का प्रयोग किया। मारपीट में महिलाएं भी पीछे नहीं थी। मारपीट के दौरान एक पक्ष से 20 वर्षीय अरविन्द गंभीर रूप से घायल है। इनके अलावा 18 वर्षीय विनोद, 25 वर्षीय जिलाजीत,  35 वर्षीय आजाद,  42 वर्षीय रामअवतार घायल है।  दूसरे पक्ष से क्षेत्र पंचायत सदस्य 42 वर्षीय रामबचन ,60 वर्षीय रामजीत, 40 वर्षीय रामसिंह, 45 वर्षीय ओम प्रकाश और 25 वर्ष सुजीत घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों  का उपचार करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट