जौनपुर मुख्य विकास अधिकारी व क्षेत्रीय सचिवों के बीच वार्ता

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गदेला की रिपोर्ट

विकास खंडों में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों के सामने आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह व फूलचंद कनौजिया के नेतृत्व में समन्वय समिति के सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी से विकास भवन में उनके कक्ष में मुलाकात कर वार्ता किया।


मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने समन्वय समिति के सदस्यों की पूरी बात सुना और त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया बताते चलें कि जनपद के 21 विकास खंडों में कार्यरत ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के सामने ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने में जहां तमाम समस्याएं आ रही हैं वही आए दिन जनपद में मुख्यालय पर हो रही ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की विभिन्न चरणों में मीटिंग हुआ करती है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य जहां प्रभावित होता है वहीं दूरदराज से आए ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मुख्य विकास अधिकारी की वार्ता के बाद समन्वय समिति के सदस्यों  अध्यक्ष  ग्राम पंचायत अधिकारी संघ डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह व ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर फूलचंद कनौजिया बताया कि वार्ता सौहार्दपूर्ण रही और मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया समन्वय समिति के सदस्य कृष्ण कुमार मिश्र सुनील कुमार श्रीवास्तव रामकृष्ण पाल वार्ता के बाद  उत्साहित नजर आए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट