दिवा में 24 घंटे अखंड रामायण पाठ का आयोजन

विनीत तिवारी की रिपोर्ट

दिवा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरित मानस प्रचार समिति दिवा( पूर्व) द्वारा 24 घंटे का श्री रामचरित मानस अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। दिवा पूर्व स्थित नरहरि समाज मंदिर हाल में आयोजित इस अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ 23 मार्च दिन शनिवार को प्रातः 6 बजे होगा।रामायण पाठ का समापन 24 मार्च दिन रविवार को होगा। समिति के अध्यक्ष राम सजीवन दूबे ने बताया कि रामायण समापन के बाद श्री सत्यनारायण महापूजा, हवन व महाप्रसाद के साथ भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया है। उक्त धार्मिक कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद श्रीकांत शिंदे, विधायक सुभाष भोईर, शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक गुलाब दूबे, अखिलेश तिवारी, अशोक तिवारी, विनय शुक्ला, उपमहापौर रमाकांत मढ़वी के साथ सभी दिवा के आठो नगरसेवक नगरसेविका के साथ कल्याण लोकसभा उपजिला संगठक विश्वनाथ दूबे, उत्तरभारतीय शिवसेना नेता शशी यादव मोजूद रहेंगे। इस रामायण पाठ को सफल बनाने के लिए शाखा प्रमुख सचिन चौबे, शुवशील पांडेय, संजय चौरसिया,महेंद्रमणि पांडेय, कल्पनाथ शुक्ला, सोनू गुप्ता,विकास चौरसिया,विजय सिंह,कौशल त्रिपाठी, सुरेंद्र तिवारी, गुड्डू पटवा, नाना मिश्रा, विनय पांडेय, मनोज गुप्ता, जटाशंकर यादव, प्रदीप जायसवाल, सुनील यादव, रमेश प्रजापति, प्रभुनाथ सिंह, विपिन राय, जीतू गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, क्रांति सिंह, बी के चौरसिया, बजरंगबली शर्मा सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग व पदाधिकारी मदद कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट