मुंबई मे यादव समाज को यादव भवन बनाने के लिये सभी राजनैतिक पार्टियों कि सहमति

संवाददाता रामसमुझ यादव 

मुंबई ।। गोरेगांव के सत्यम पार्क मे यदु यादव कोश का 14वाँ विमोचन और परिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस मे उपस्थित सभी राजनैतिक पार्टियों के  प्रतिनिधियों ने यादव भवन के लिये महानगर पालिका से जमीन दिलाने का अश्वासन दिया।

आप को बता दे इस कार्यक्रम में यादव समाज के लोगों ने भारी मात्रा मे उपस्थित होकर अपना वर्चस्व दिखाया राजेन्द्र बहादुर यादव ( सपा - उपाध्यक्ष अध्यक्ष महाराष्ट्र) ने भाषण मे यादव समाज को एकत्रित करने पर जोर दिया। तथा महाराष्ट्र के राजनित मे यादव विरादरी के विधायक और सांसद चुन के लाने कि अपील यादव समाज से किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता डाँ. अजंता यादव (मुंबई महिला अध्यक्ष - कांग्रेस) ने अपने भाषण मे यादव समाज के महिलाओं को आगे आने का आग्रह किया तथा बहुत जल्दी महिला यादव समाज के नाम से एक संघठन खडा करने का वादा यादव समाज के लोगों से किया।

इस कार्यक्रम मे उपस्थित  रामभरत यादव (उद्योगपति,नासिक) गजानन कीर्तिकर (सांसद, शिवसेना), अजय यादव ( अध्यक्ष,यादव संघ मुम्बई),कमलेश यादव (नगरसेवक कांदिवली BJP), राजपति यादव (नगरसेवक, कांदिवली पूर्व INC) सुनील यादव (नगरसेवक, अंधेरी BJP), मथुरा से एस डिम सुरेंद्र यादव और एस एन यादव के साथ पूरी यदु यादव कोष के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट