
जय श्री कृष्ण सेवा संघ द्वारा कलश यात्रा और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Jan 12, 2019
- 598 views
संवाददाता रामसमुझ यादव
मुंबई - भांडुप पश्चिम स्थित बैगनपाडा मैदान मे जय श्री कृष्ण सेवा संघ द्वारा कलश यात्रा और श्रीमत भागवत कथा का आयोजन 16 जनवरी को किया जा रहा है।
राज यादव ( राज बुक डेपो - भांडुप ) ने बताया कि भांडुप वासियों को इस आयोजन का इंतजार रहता है। इस क्रार्यक्रम मे कलश यात्रा पर सबकी नजरें टिकी रहती है। कलश यात्रा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि कलश यात्रा मे भक्तों का जनसैलाब उमडने कि संभावना बहुत अधिक है। इसमे कथा वाचक चित्रकूट से श्री आचार्य पंडित महाराज रामभद्राचार्य जी पधार रहे है। 16 जनवरी सुबह 9बजे से 12बजे तक कलश यात्रा और 23 जनवरी सुबह 9बजे से 11बजे तक हवन यत्र तथा शाम को 6बजे से 8बजे तक माता जी की चौकी। रात मे सभी उपस्थित भक्त गंणो के लिये महाप्रसाद (भंडारा) के साथ समापन होगा। जय श्री कृष्ण सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष धर्मदेव यादव के नेतृत्व मे और बहुत सी संस्थाओं ने मिलकर आयोजन मे सहयोग किया है।
रिपोर्टर