
दीपावली के दिये से जली हजारों की गृहस्थी
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Nov 14, 2023
- 150 views
बरसठी ।। थाना क्षेत्र के बारीगाँव कोहड़ा गांव में दीपावली पर्व पर घर में रखे जलते दिए से आग लगने पर गृहस्थी का हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। उक्त गांव निवासी राजेश कुमार मौर्या टिन शेड का घर बनाकर परिवार के साथ उसी में रहते है। दीपावली की रात पूजा के बाद परिवार के सदस्यों ने जलते हुए दियो को घर के सभी स्थान पर रखकर घर से कुछ दूर मंदिर में पूजा आदि करने चले गए। इस दौरान कमरे रखे प्लास्टिक ड्रम पर एक जलता दिया रखा गया था। ड्रम पर रखें दिए ने किसी तरह कपड़े में आग पकड़ ली। परिजनों के घर से कुछ दूर होने पर आग का पता नही चल सका। ड्रम के जलने पर विकराल धुंआ और आग की लपटें निकलने पर लोग उसे काबू करने का प्रयास करने लगे। जब-तक आग काबू होती तब तक कमरे में रखे कपड़े, ड्रम रखा गेंहू सहित गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार आग लगने से लगभग पच्चीस हज़ार रुपये की क्षति हुई है। घटना की सूचना राजस्व कर्मियों को दे दी गई है।
रिपोर्टर