
मूसहर बस्ती में भोज का किया गया आयोजन
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Apr 15, 2023
- 204 views
चंदौली ।। बबुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सीकरी में आदिवासी बस्ती(मुसहर बस्ती) में समरसत्ता भोज का आयोजन किया गया ,जिसमे मुख्य अतिथि दर्शाना सिंह थी।राज्यसभा सांसद दर्शाना सिंह उन्होंने कहा कि समाज में जाती पाती ऊंच-नीच को मिटाने का काम होती है, इससे समाज में समरसता कायम होती है। इस तरह के आयोजन से समाज में भाईचारा का संदेश जाता है। केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास वह सब का विश्वास के तर्ज पर काम कर रही है ,यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस आयोजन में दर्जा प्राप्त मंत्री श्री मंगल विहार चंदौली प्रमुख बबलू सिंह सीकरी ग्राम प्रधान डिंपल सिंह ओम प्रकाश सिंह सूरज सिंह अनिल तिवारी सुभाष सोनकर अरुण सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर