
किसान हित में भाजपा ने लाया बजट- मनोज उपाध्याय
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Feb 07, 2023
- 193 views
चंदौली बरहनी ।। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक मंगलवार को रामलीला मैदान में सम्पन्न हुआ।इसमें भाजपाइयों ने किसान हित में लिए गए बजट पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।वही कार्यकर्ताओ को किसानों से बजट के बारे में जानकारी देने का दिशा निर्देश दिया गया।
किसान मोर्चा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज उपाध्याय ने कहा कि भाजपा किसानों के हित में कार्य कर रही है।देश के विकास के लिए किसानों को समृद्ध बनाना जरुरी है।इसके लिए भाजपा किसान हित में तमाम कार्य कर रहा है।आज प्रदेश व देश में विकास की नई इबारत लिख रहा है।जनपद धान के कटोरे के नाम से जाना जाता है।किसानों को मजबूत बनाने के लिए बजट में तमाम योजनाओं को लाया गया है।इस बजट का जितना तारीफ किया जाए वह कम है।किसानों के खुशहाली से ही प्रदेश व देश का विकास हो सकता है।इस मौके पर श्रीराम चौबे, अनिल श्रीवास्तव, अशोक सिंह, गणेश अग्रहरि, विकास गुप्ता, संजय मिश्रा, सदानंद भारती, शिवमूरत बिन्द, परगनाथ पासवान, राहुल राजभर, प्रदीप सिंह आदि रहे।
रिपोर्टर