नव वर्ष का प्रथम सम्पूर्ण समाधान दिवस दिनांक सात को

अयोध्या ।। जन सामान्य एवं अधिकारियों के मध्य सीधा जन संवाद स्थापित करने के लिए माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को जिले की प्रत्येक तहसील में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बुधवार को इस सम्बंध में रोस्टर जारी किया।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समयबद्व व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं, एक ही स्थान पर न्याय के लिए यह व्यवस्था शासन स्तर से की गई है। उन्होंने निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी और शेष तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता किए जाने के निर्देश दिए। प्रत्येक सम्पूर्ण समाधान दिवस में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार प्राप्त होने वाली शिकायतों को शासनादेश में निहित व्यवस्था के अनुसार निर्धारित प्रारूप अनुसूची-4 के अनुसार पंजिका तैयार कर पंजीकरण कराते हुए समन्वित शिकायत प्रणाली आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज करायेंगे।

समस्त अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों को उसी दिन प्राप्त करने के बाद ही तहसील कार्यालय छोड़ेगे। प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। किसी भी अधिकारी व कर्मचारी एवं आवेदक में कोविड-19 के लक्षण पाये जाने पर सम्बन्धित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला चिकित्सालय को सूचित कर अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। आने वाले व्यक्तियों के लिए कोविड प्रोटोकाल यथा दो गज की दूरी, मास्क की अनिवार्यता और स्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करनी होगी।

मार्च 2023 तक का डीएम ने जारी किया है रोस्टर ...

जिलाधिकारी ने बुधवार को मार्च तक का रोस्टर जारी किया। उन्होंने बताया कि सात जनवरी को तहसील सदर में वह स्वयं जनता की समस्या सुनेंगे। वहीं तहसील मिल्कीपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रुदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण सामधान दिवस आयोजित होगा। जबकि 21 जनवरी को तहसील सोहावल में जिलाधिकारी, तहसील रुदौली में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

तीन फरवरी को बीकापुर तहसील में रहेंगे डीएम ...

तीन फरवरी को तहसील बीकापुर में जिलाधिकारी, तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सोहावल में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील रुदौली में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। जबकि 18 फरवरी को तहसील मिल्कीपुर में जिलाधिकारी, तहसील सोहावल में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील बीकापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील रुदौली में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित होगा। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का अवकाश होने की वजह से 20 फरवरी को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

चार मार्च को मिल्कीपुर में सुनेंगे समस्या ...

4 मार्च को तहसील रुदौली में जिलाधिकारी, तहसील बीकापुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी प्रशासन और 18 मार्च को तहसील सदर में जिलाधिकारी, तहसील मिल्कीपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रुदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसील सोहावल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, तहसील बीकापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट