
प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Aug 14, 2022
- 464 views
अमानीगंज, अयोध्या ।। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों से हजारों लोगों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। 15 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा मे भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के जयघोष से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने तिरंगा झण्डा दिखाकर यात्रा रवाना की।
विकासखंड के मानूडीह ग्राम पंचायत स्थित बाबा टोडे़गिरि के स्थान से निकली तिरंगा यात्रा देवी का पुरवा, सतनापुर, अमानीगंज, करिया का पुरवा, खंडासा होते हुए विकासखंड मुख्यालय पहुंची। यात्रा के आगे आगे चल रहे डीजे में बज रहे देशभक्ति गीतों ने लोगों को राष्ट्रभक्ति में सराबोर कर दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने बाजारों में रुक रुक कर लोगों को तिरंगा भेंटकर उन्हें अपने अपने घरों पर लगाने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सैकड़ों मोटरसाइकिलो और चार पहिया वाहनो से हजारों लोग भारत माता की जय का नारा लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर खंड विकास अधिकारी समेत सभी कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया।
यात्रा में ब्लॉक प्रमुख श्रीदेवी, महेश ओझा, रमेश सिंह, बब्बन शुक्ला, भवानी फेर मिश्र, राजेश सिंह, रन बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बबलू , ग्राम प्रधान अजय सिंह, सर्वेश सिंह, पूर्व प्रधान बबलू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह बबलू , भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अखंड प्रताप पांडे, गौतम सिंह, जय हिंद सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, संतोष मिश्रा, हरिओम पाण्डेय, प्रधान रानू सिंह, मो० अंसार, पवन तिवारी, जयनारायण सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्टर