
कचोरे में पहाड़ से पत्थर खिसकने की घटना
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Jul 15, 2022
- 433 views
कल्याण ।। कल्याण पूर्व के कचोरे स्थित हनुमान नगर में पहाड़ से पत्थर खिसकने की घटना के बाद परिसर के लोगों में दहसत फैल गई। बतादें की पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण ऐसी घटना सामने आई है। मनपा कर्मियों नें तत्काल सूचना मिलने पर घटनास्थल का दौरा कर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अच्छा यह रहा कि इस घटना में किसी को कोई भी हानि नही हुई है।
गुरुवार दोपहर को कचोरे स्थित पहाड़ी से पत्थर लुढ़ककर आने लगे जो मनपा द्वारा पूर्व में लगाए गए रेलिंग में फंसकर रुक गए, यदि यह रेलिंग न होती तो जनहानि से नकारा नही जा सकता था। इस घटना की सूचना मिलते ही जे प्रभाग की सहायक आयुक्त हेमा मुंबरकर तथा अग्निशमन दल के कर्मचारी मौके पर पंहुचे तथा बचाव कार्य शुरू किया। हेमा मुंबरकर नें बताया कि "लोगों को पहले ही नोटिस दी जा चुकी है, आज की घटना में 5 परिवार के लगभग 30 लोग प्रभावित हुए हैं जिन्हें नजदीक के राधाकृष्ण मंदिर में रखा गया है।" गौरतलब हो कि कचोरे परिसर में पहाड़ के आसपास घनी बस्ती है तथा भारी बारिश के चलते पहाड़ खिसकने की संभावना हमेशा बनी रहती है मनपा के द्वारा पूर्व सूचना मिलने के बाद भी लोग जान की बाजी लगाकर इस परिसर में रह रहे हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारी नामदेव चौधरी नें बताया कि अन्य लोगों को भी समझाबुझाकर वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्टर