
सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर मनसे का मूक प्रदर्शन
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Apr 10, 2022
- 490 views
कल्याण ।। मतदाता जनजागरण कार्यक्रम के तहत कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका द्वारा राष्ट्रध्वज पर विभिन्न अन्य प्रतिकृति लगाए जाने के खिलाफ बाजारपेठ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। छह महीने बाद भी राष्ट्रध्वज के इस अपमान के आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शिकायतकर्ता मनसे शहर संघटक रूपेश चंद्रकांत भोईर ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर मूक प्रदर्शन किया। और राष्ट्र ध्वज का अपमान करने वाले आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की। इस संदर्भ में रूपेश भोईर ने कहा कि इस बार प्रदर्शन शांति पूर्ण था अगर पुलिस प्रशासन अब भी कार्यवाही करने में आनाकानी करती है तो अगली बार मनसे स्टाइल में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
रिपोर्टर