
हैदराबाद हादसा : बिहार के श्रमिकों की मृत्यु पर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने प्रकट किया शोक
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Mar 23, 2022
- 453 views
पटना ।। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तेलंगाना के हैदराबाद में अग्निकांड में बिहार के श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ज्ञातव्य है कि हैदराबाद में बुधवार तड़के एक लकड़ी और कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से बिहार के 11 श्रमिकों की जलकर मौत हो गई।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने टिवट कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने टिवट कर कहा कि "हैदराबाद में हुए अग्निकाण्ड में बिहार के श्रमिक भाइयों की मृत्यु से मन व्यथित है। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
रिपोर्टर