
डोम्बिवली के निजी अस्पताल में 75 वर्षीय महिला के साथ विनय भंग, आरोपी गिरफ्तार
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Feb 23, 2022
- 391 views
कल्याण ।। अस्पताल में काम करने वाले 33 वर्षीय वार्ड बॉय द्वारा एक 75 वर्षीय महिला के साथ विनय भंग किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर डोंबिवली की रामनगर पुलिस ने वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटे हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार डोंबिवली पूर्व के स्पर्श अस्पताल में 75 वर्षीय महिला उपचार के लिए भर्ती हुई थी। उपचार के दौरान महिला अस्पताल में ही एक्सरे निकालने के लिए गयी थी। उसी दौरान वार्डबॉय ने बुजुर्ग महिला के साथ विनय भंग किया। उस समय महिला को लगा कि गलती से हो गया होगा। लेकिन दूसरे दिन फिर से एक्सरे निकालते समय महिला के साथ वार्ड बॉय ने वही हरकत किया। यह बात पीड़ित महिला ने अपनी बेटी से बताई, महिला की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने वार्डबॉय को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्टर