
आखिरकार कल्याण डोम्बिवली मनपा में चुनाव की तैयारियां हुई शुरू
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Feb 02, 2022
- 434 views
कल्याण ।। कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र में साल 2022 के निकाय चुनाव को लेकर मनपा प्रशासन ने 44 प्रभागों की प्रभाग रचना जाहिर किया है। इसके पहले नगरसेवकों की संख्या 122 थी जबकि इस साल नगरसेवकों की संख्या 11बढ़ने के बाद 133 नगरसेवक चुने जाएंगे।
मंगलवार को पत्रकार परिषद के जरिए जानकारी देते हुए मनपा आयुक्त डा.विजय सुर्यवंशी ने बताया कि साल 2022 के निकाय चुनाव को लेकर प्रभागों की रचना जाहिर कर दी गई है। जिस व्यक्ति को आपत्ति होगा वह 14 फरवरी को मनपा मुख्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच लिखित शिकायत दे सकता है। शिकायतों को 14 फरवरी के बाद राज्य चुनाव आयोग के पास भेजा जाएगा। 26 फरवरी को सुनवाई होने के बाद प्रभागों की अंतिम सूची जाहिर होगी। एक सवाल के जबाब में आयुक्त ने कहा कि विधानसभा की मतदाता सूची को ही केडीएमसी चुनाव में उपयोग किया जाएगा। बता दें कि राज्य सरकार की निर्देश पर इस बार कल्याण-डोंबिवली में पैनल पद्धति से चुनाव होने वाला है। पिछले निकाय चुनाव में 122 नगरसेवक चुनकर आए थे लेकिन इस साल वार्डों की रचना में 11 नगरसेवकों की वृद्धि हुई है। चुनाव के बाद 122 की जगह अब 133 नगरसेवक सदन में दिखाई देंगे।
तकरीबन एक साल बाद होने वाले मनपा चुनावों को लेकर सभी की उत्सुकता बनी हुई है क्योंकि इस बार पैनल पद्धति से चुनाव होने वाले हैं और मतदाताओं में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर पैनल पद्धति से मतदान कैसे किया जाएगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मतदाताओं को मनपा पैनल पद्धति में मतदान करने की प्रक्रिया भी बताएगी।
रिपोर्टर