13 वर्षों से समाज को एकसूत्र में पिरोने का काम कर रहा जय श्रीराम मानस प्रचार मंडल

कल्याण ।। कल्याण पूर्व में जय श्रीराम मानस प्रचार मंडल द्वारा 2009 से एक अनोखी पहल की शुरुआत हुई जो अब तक अनवरत जारी है। मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी के अवसर पर भव्य सुंदरकांड के संगीतमय पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें उत्तर भारतीय समाज के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

प्रति वर्ष 26 जनवरी को 2009 से अब तक सुंदरकांड का संगीतमय पाठ व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है तथा उत्तर भारतीय समाज के हर वर्ग के लोग इसमें शामिल होकर सामाजिक सौहार्द का निर्माण करते हैं, 26 जनवरी को ही कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य यह है कि इस दिन सभी लोग छुट्टी पर होते हैं और आसानी से एक ही जगह पर समाज के लोगों का मेलमिलाप हो जाता है ऐसा संस्था के अध्यक्ष संजय पांडे का वक्तव्य है।

इसके अलावा संस्था द्वारा प्रत्येक शनिवार तथा संस्था के किसी भी सदस्य के जन्मदिन पर भी संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। होली के समय संस्था द्वारा फगुवा का आयोजन संजय पांडे व सहयोगियों द्वारा किया जाता है। संजय पांडे तथा अजय तिवारी का कहना है कि इस तरह से लोग एकत्र होते हैं तथा सभी के सुख दुःख में सहभागी होते हैं। संस्था की एक विशेषता यह है कि सभी खुद ही बेहतर कलाकार हैं तथा सभी साजोसामान संगीत के इनके पास उपलब्ध हैं। शाकम्बरी देवी के मंदिर में सभी आयोजन सम्पन्न होते हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय पांडे अध्यक्ष,मनोज उपाध्याय सचिव, गुलाब उपाध्याय, राजन शुक्ला, अनिल मिश्रा, रमापति मिश्रा, अजय तिवारी, आमोद सिंह, मुकेश दुबे, राजेश उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, संतोष तिवारी, संतोष मिश्रा, रमाशंकर यादव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। मुख्य रूप से हरिश्चन्द्र तिवारी, प्रमोद सिंह, राजकुमार तिवारी एडवोकेट, अतुल उपाध्याय, अमित दुबे, मोहित दुबे, प्रेम दुबे, पत्रकार रोहित शुक्ल, अरविंद मिश्रा 'पिंटू', राष्ट्र कल्याण पार्टी के महासचिव अनुपम त्रिपाठी समेत सैकड़ों गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट