
7 वें चरण के मतदान को लेकर ब्रीफिंग में पहुंचे डीएम व एसपी
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Nov 14, 2021
- 442 views
शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध
कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
कैमूर (भभुआ) ।। जिलें में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 7 वें में चरण के लिए भगवानपुर एवं रामपुर प्रखंड में 15 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। जिसे लेकर प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिलाधिकारी कैमूर नवदीप शुक्ला व पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के द्वारा सभी पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया एवं चुनाव आयोग के जारी गाइडलाइन के अनुसार मतदान कराने का निर्देश दिया गया। आपको बतातें चलें कि भगवानपुर प्रखंड के 9 पंचायत में कुल 110 बूथ बनाया गया हैं। जिसमें 107 मूल एवं तीन सहायक बूथ बनाया गया हैं। जहां पर 32325 पुरुष एवं 29868 महिला जबकि एक ट्रांसजेंडर कुल मिलाकर 62194 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। सबसे दिलचस्प बात यह हैं। कि पहड़िया पंचायत में मुखिया पद के लिए चुनाव नहीं कराया जाएगा क्योंकि वहां एक मुखिया प्रत्याशी की मौत हो गई हैं। जिसकी वजह से मुखिया पद के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान नहीं कराया जाएगा। वहीं रामपुर प्रखंड के 9 पंचायत में मूल 112 मतदान केंद्र एवं सहायक 3 मतदान केंद्र कुल मिलाकर 115 मतदान केंद्र बनाया गया हैं। जहां पर 35557 पुरुष एवं 30374 महिला वहीं एक ट्रांसजेंडर कुल मिलाकर 63932 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।
वहीं इस संबंध में जिलाधिकारी कैमूर नवदीप शुक्ला ने बताया कि भगवानपुर एवं रामपुर प्रखंड में मतदान होना हैं। जिसमें भगवानपुर प्रखंड में समय सीमा 3 बजें तक एवं रामपुर प्रखंड में 5 बजें शाम तक निर्धारित किया गया हैं। जिसको लेकर दोनों प्रखंडों को अट्ठारह-अट्ठारह सेक्टर में विभाजित किया गया हैं। वहीं विधि व्यवस्था के संधारण हेतु 9- 9 जोन एवं दो-दो सुपर जोन बनाया गया हैं। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध हैं। वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कैमूर राकेश कुमार ने बताया कि भगवानपुर एवं रामपुर प्रखंड में नव- नव पंचायतों में चुनाव होना हैं। जिसमें भगवानपुर प्रखंड में 24 मतदान केंद्र को नक्सल प्रभावित चिन्हित किया गया हैं। जिसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल का व्यवस्था किया गया हैं। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई हैं। इसके पहले 6 वें चरण में शांतिपूर्ण मतदान कराया जा चुका हैं। इस चरण में भी शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करा लिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हर हाल में प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कटिबद्ध हैं।
रिपोर्टर