
चिल्ड्रेन पाराडाई एकेडमी लालापुर कुदरा में राष्ट्रमाता जीजा माँ सम्मान समारोह आयोजित
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Nov 14, 2021
- 652 views
कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
कैमूर (भभुआ) ।। जिलें के कुदरा प्रखंड अंतर्गत चिल्ड्रेन पाराडाई एकेडमी लालापुर कुदरा के खेल मैदान में राष्ट्रमाता जीजा माँ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिहार सरकार के डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुदरा प्रखंड के नेवरास पंचायत के वर्तमान मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू के द्वारा किया गया। जिसमें पूरे बिहार के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तो वहीं सम्मानित खिलाड़ियों की माताओं को राष्ट्रमाता जीजा मां सम्मान से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में बिहार के कई जिले के खिलाड़ी एवं उनकी माता उपस्थित रहें। बताते चलें कि क्रीड़ा भारती के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य देश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना हैं। क्रीड़ा भारती के द्वारा प्रत्येक लोगों को खेल से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही हैं। जिससे स्वस्थ भारत और समृद्ध भारत का निर्माण हो सकें। जब तक लोग स्वस्थ नहीं होंगे तब तक समृद्ध नहीं हो सकतें। इसे देखतें हुए क्रीड़ा भारती के द्वारा लोगों को खेल से जोड़ा जा रहा हैं। क्योंकि खेल के माध्यम से लोग स्वस्थ रह सकते हैं। इसी को देखते हुए पूरे भारत में क्रीड़ा भारती के द्वारा संगठन तैयार करके लोगों को खेल के विषय में जानकारी दिया जा रहा है और उन्हें खेल से जोड़ा जा रहा हैं।
जैसा कि पहले यह ज्ञात हुआ था। कि यह कार्यक्रम 15 नवंबर 2021 को आयोजित होना था परंतु अपरिहार्य कारणवश इसके तिथि को परिवर्तित किया गया हैं। जिसकी सूचना बिहार प्रांत अध्यक्ष राजेश्वर राज्य के द्वारा दी गई l क्रीड़ा भारती कैमूर के मंत्री सत्यम कुमार ने बताया कि यह समारोह कैमूर जिला के लियें एक सम्मान की बात हैं। कार्यक्रम तैयारी पाराडाइज चिल्ड्रेन अकादमी के निदेशक संतोष कुमार के देख रेख में किया जा रहा हैं। निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि राष्ट्रमाता जीजा मां सम्मान पुरस्कार समारोह में बिहार राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी के माताओं को सम्मानित किया जाएगा,जो एक सराहनीय एवं प्रशंसनीय पहल हैं। इस तरह के कार्यक्रम से खिलाड़ी का मनोबल काफी बढेगा। राष्ट्रमाता जीजा माँ सम्मान समारोह में बिहार के उत्कृष्ठ खिलाड़ियों के अलावा खेल हस्तियों एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित होंगे। आज की बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू जी अध्यक्ष क्रीड़ा-भारती कैमूर सह मुखिया नेवरास पंचायत ने किया। आज की बैठक में उपाध्यक्ष राजेश कुमार चौबे,सह मंत्री रणधीर प्रताप सिंह,पिंटू कुमार गुप्ता , दुर्गा शंकर शर्मा,महेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहें।
रिपोर्टर