
अमेठी के गांव में सामुहिक प्रार्थना के साथ सामुहिक यज्ञ सम्पन्न
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Nov 14, 2021
- 628 views
अमेठी ।। पूरे हरिराम तिवारी का पुरवा, हारीपुर में डॉ रमाकान्त क्षितिज ने सभी ग्राम वासियों के साथ मिलकर,सामुहिक प्राथना के साथ साथ सामुहिक यज्ञ का किया आयोजन। डॉ रमाकान्त क्षितिज ने बताया कि,एक बड़े यज्ञ कुंड में गांव के सभी बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों ,महिला, पुरुषों ने यज्ञ कुंड में होम हवन किया।गांव ,देश , मानव समाज की खुशहाली के लिए सभी ने मिलकर ईस्वर से प्राथना की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पण्डित कैलाश शुक्ल और पण्डित राम सूरत तिवारी ने यज्ञ को सम्पन्न करवाया।
इस अवसर पर शाम को डॉ रमाकान्त क्षितिज ने एक घण्टे का ऐसा सेशन भी रखा,जिसमें उनसे लोग जीवन से जुड़ी जटिलताओं के सन्दर्भ में प्रश्न भी पूछ सकें। डॉ रमाकान्त क्षितिज ने कहा हर व्यक्ति अपने सुख और दुख दोनों के लिए स्वयं ही उत्तरदायी होता है।जबकि वह हमेशा अपने दुख के लिए दूसरों को या अपने भाग्य को,कभी कभी ईस्वर को कोसता है।यह सर्वथा अनुचित है।जब तक वह स्वयं को ज़िम्मेदार नही मानेगा। किसी भी कमी या त्रुटी में सुधार नही होगा।जिससे वह मनुष्य दुखी ही रहेगा।डॉ क्षितिज ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,वैसे भी दुख कुछ होता नही,यह एक मानसिक स्थित ही है।हा कष्ट अवश्य होता है।कष्ट हमेशा शरीर को होता है,हमें नही होता।
डॉ क्षितिज ने समाज और देश की उन्नति के लिए राजनीतिक चेतना से ज़्यादा आध्यात्मिक चेतना पर बल दिया और कहा कि इस समय दुनिया के लगभग हर देश में आध्यत्मिक चेतना का ह्रास हो रहा है,और राजनीतिक चेतना अपने चरम पर है।जिस कारण इस समय मानव समाज पूरी दुनियां आतंकवाद से लेकर सामाजिक विषमताओ का सामना कर रही है।जिसका निराकरण आध्यात्मिक चेतना को मानव समाज मे जागृत करके ही किया जा सकता है। इस आयोजन की चर्चा आसपास के क्षेत्र के साथ साथ अमेठी के अन्य इलाकों में भी हो रही है।
रिपोर्टर