गुप्तारघाट अयोध्या में भव्य सरयू आरती

अयोध्या ।। स्टे नेचुरल फाउंडेशन द्वारा संचालित भारत वर्ष रिटर्न्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूर्या सिंह पहले से ही गढ़मुक्तेश्वर गंगा तीरे 2017 से गंगा आरती का आयोजन करते आ रहे हैं।

अयोध्या में नए घाट पर सरयू आरती हो रही है फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या होने के बाद सूर्या सिंह ने संकल्प लिया कि पूरे जनपद को राममय  बनाया जाए इस क्रम में अपने पैतृक आवास पर प्रत्येक मास पूर्णिमा को रामचरितमानस का पाठ प्रारंभ कराया पूरे जनपद को धार्मिक नगरी के रूप में परिवर्तित करने हेतु अयोध्या जनपद को मांस मदिरा मुक्त एवं यज्ञ  आरती युक्त बनाने का अभियान चला रहे हैं, इसी संदर्भ में गुप्तार घाट पहुंचे और पंचमुखी हनुमान मंदिर के  महंत श्री विमल कृष्ण दास जी से मिले जो अकेले आरती कर रहे थे उन्होंने महंत जी से इस आरती को भव्य एवं जन सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित कराने की मंत्रणा की जिससे वेसहर्ष सहमत हो गए  7 सितंबर अमावस्या को भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सूर्या सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने हेतु प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी से अमावस्या तक तथा शुक्ल पक्ष की एकादशी से पूर्णिमा तक भव्य सरयू महाआरती का अयोजन किया जाएगा।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अयोध्या श्री इंद्रभान सिंह ने अनुपम भक्त बजरंगबली को प्रणाम कर राम नगरी की उपस्थित संभ्रांत जनता का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की महंत श्री विमल कृष्ण दास जी ने हवन उप एवं आरती कार्यक्रम का कुशल संचालन किया सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भारतवर्ष रिटर्न्स के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर पूरे घाट को फूलों हजारों दीपों से सजाकर संगीतमय सुंदरकांड से पूरा वातावरण राम मय कर दिया। वहां सैर सपाटे के लिए  गए  जन समुदाय में हर्ष व्याप्त था अगले कार्यक्रम में और लोगों को जोड़ने तथा बढ़-चढ़कर सहयोग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या सिंह, महन्त विमलकृष्ण दास,इंद्रभान सिंह सभापति भूमि विकास बैंक एवं सदस्य जिला पंचायत, रणविजय सिंह राहुल जिला प्रचारक स्टे नेचुरल फाउंडेशन, अमन सिंह आईटी सेल स्टे नेचुरल फाउंडेशन, मनोरंजन गुप्ता सदस्य स्टे नेचुरल फाउंडेशन, शशांक द्विवेदी सदस्य स्टे नेचुरल फाउंडेशन,आशुतोष श्रीवास्तव सदस्य स्टे नेचुरल फाउंडेशन, अमित श्रीवास्तव सदस्य स्टे नेचुरल फाउंडेशन, शनि गुरु जी सदस्य स्टे नेचुरल फाउंडेशन, ललित सिंह विशेन सदस्य स्टे नेचुरल फाउंडेशन, राज कपूर सिंह सदस्य स्टे नेचुरल फाउंडेशन, सौरभ तिवारी सदस्य एवम राघवेंद्र सिंह सदस्य स्टे नेचुरल फाऊंडेशन आदि उपाथित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट