भरी पंचायत में लड़की ने प्रधानपति को मारी गोली, बोली- प्रेमी से अलग करता था

कन्नौज(रविशंकर मिश्रा) ।। चौका देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सामने आया है| बताया जाता है कि यहां हीरापुरवा प्रधान के पति की एक लड़की ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर डाली| हत्याकांड को अंजाम पूरी तय साजिश के साथ दिया गया| लड़की और उसके प्रेमी ने साथ मिलकर प्रधानपति को मार डालने की साजिश रची| साजिश के तहत पंचायत के बीच प्रधानपति को गोली मारी गई| जिस समय लड़की ने गोली मारी| उस समय उसे पकड़ा नहीं जा सका था| वह मौके से फरार हो गई थी| लेकिन अब लड़की पुलिस के गिरफ्त में हैं और उसके प्रेमी के साथ अन्य इसमें संलिप्त लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं|

जानकारी के मुताबिक, लड़की ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि प्रधानपति ने उसका जीना दूभर कर रखा था। उत्पीड़न की इंतहा हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए उसने हत्या की। उसने बताया कि प्रधानपति उसकी और उसके प्रेमी की नजदीकियों से चिढ़ता था। प्रधानपति नहीं चाहता था कि वह एक-दूसरे से मिलें। इसलिए वह प्रधानपति से नफरत करने लगी थी। ऐसे में उसने और उसके प्रेमी ने उसकी हत्या की साजिश रची। उसने प्रधानपति को गोली मार दी|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट