रिटायर पुलिसकर्मी ने अपने दोनों बेटों को गोली मारी,दोनों ही घायल

ठाणे (रविशंकर मिश्रा) ।। ऐरोली सेक्टर ३ में आज शाम 6:30 बजे के आस पास भगवान पाटील नामक व्यक्तीने दिन दहाड़े अपने ही बेटों पर फायरिंग की। इस घटना में एक बेटे को दो गोली लगी तो दूसरे बेटे की कमर को गोली छूकर निकल गयी,इस घटना में किसी भी तरह की कोई जीवित हानि की कोई भी खबर की पुष्टि प्राथमिक जानकारी में नही मिली है।

ऐरोली सेक्टर ३ स्थित भोस्कर भवन के पास रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी भगवान पाटील इन्होंने अपने घर में अपने ही बेटों पर रिवॉल्वर से 3 गोली चलाये जाने की घटना सामने आयी है।
फायरिंग करने वाले भगवान पाटील (७०) ये नवी मुंबई के निवृत्त पुलिस कर्मचारी हैं,घर में आपसी विवाद के चलते ये फायरिंग की घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पाटील इनका बेटा सुजय ये वसई में रहता है,वंही दूसरा बेटा ऐरोली में ही रहता है।

भगवान पाटील इन्होंने कॉल करके सुजय को ऐरोली अपने पास बुला लिया था,और घर के आपसी झगड़े के दौरान भगवान पाटील इन्होंने उनके पास मौजूद सर्व्हिस रिव्हॉल्वर से उनके दोनों बेटों की दिशा में 3 फायरिंग की,जिसमे उनके बेटे सुजय को दो गोली लगी और तीसरी गोली दूसरे बेटे विजय के कमर को छू कर निकल गयी,,सुजय को पास के ही इंद्रावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है,उसके हालात में काफी सुधार की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी है।
भगवान पाटील इन्होंने शराब पिया हुआ था।पाटील इनके पारिवारिक विवादों के चलते ये फायरिंग की घटना घटी।

पाटील ये  रिटायर पुलिस कर्मचारी हैं और इन्होंने अपने पास के लाइसेंसी सर्व्हिस रिव्हॉल्वर की सहायता से ये फायरिंग की जिसमे उनके दोनों बेटे जख्मी हो गए हैं,परंतु किसी भी प्रकार की कोई भी जीवित हानि की कोई खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

इस दौरान रबाले पुलिस  स्टेशन के पुलिस निरीक्षक पवार, पुलिस निरीक्षक (अपराध ) उमेश गवली, पुलिस उपनिरीक्षक अमित शेलार एवं रबाले पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारी इन्होंने तत्काल घटनास्थल पर पहुँच कर भगवान पाटिल को अपनी हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू किए जाने की प्राथमिक जानकारी पुलिस सूत्रों द्वारा मिली है ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट