
फर्जी पुलिस बनकर महिला की ज्वेलरी लूटने वाले शातिर चोर को घाटकोपर पोलिस ने धर दबोचा
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Jun 06, 2021
- 622 views
मुंबई : (रविशंकर मिश्रा)
फ़र्ज़ी पुलिस बनकर लोगो को लूटने वाले शातिर चोर को घाटकोपर पुलिस ने धर दबोचा।घाटकोपर के विद्याविहार इलाके में 64 वर्षीय वृद्ध महिला से एक युवक ने फ़र्ज़ी पुलिस बनकर लगबग 5 तोला ज्वेलरी की लूट की है इस आरोप में घाटकोपर पोलिस ने कासिम हैदर सय्यद ईरानी (28) नामक युवक को गिरफ्तार किया है।जो अंबिवली कल्याण का रहने वाला है।गिरफ्तार किए गए युवक पर मुंबई, नवी मुंबई ,ठाणे जैसे इलको में भी कई मामले दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 25 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी जब्त की है।जिसकी कीमत 75000 रुपये है।साथ ही आरोपी के पास से MH04 KN 2938 नंबर की स्कूटी भी जब्त की है।
घाटकोपर पुलिस ने गु.र.क्र 413/2021 भा.द.वि 420,170,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उक्त कारवाई अपर पुलिस आयुक्त पूर्व प्रदेशिक विभाग संजय दराडे, पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम परिमंडल सात, घाटकोपर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र आगरकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक महेश शेलार और उनके पथक ने की।
रिपोर्टर