
मकर संक्रांति पर खाद्यान्न वितरण
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Jan 14, 2021
- 320 views
राजेश चौबे की रिपोर्ट
शाहगंज। सामाजिक संस्था जेसीआई संस्कार टीम द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदो को खाद्यान्न का वितरण किया। संस्था के लोगों ने क्षेत्रवासियों को त्यौहार की बधाई दी।
गुरुवार की सुबह जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष राजेश चौबे की अध्यक्षता में कोतवाली चौक स्थित लेबर प्वाइंट व आसपास के इलाकों में 752 जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न के पैकेट का वितरण किया। वहीं जेसीआई खेतासरा य के अध्यक्ष क्षेमेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रोडवेज के समीप यात्रियों व जरूरतमंदो को खिचड़ी खिलाई।
इस मौके पर अखलाक खान, पंकज सिंह, डा. आलोक सिंह पालीवाल,नीरज सिंह,राहुल राज मिश्रा, श्रीश मोदनवाल, कफील राईन, फजले इलाही, श्रीश मोदनवाल, हसन मेंहदी, साकिब खान, सभासद गणेश चौहान, संतोष दीक्षित अभिषेक सिंह, संतोष पाण्डेय राजेश सिंहरहे।
रिपोर्टर